Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: नवदुर्गा पर्व को लेकर पोरसा थाने में शांति समिति की बैठक, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh , Date: 08/10/2026 01:50:15 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh ,
  • Date:
  • 08/10/2026 01:50:15 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा आगामी नवदुर्गा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर पोरसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा आगामी नवदुर्गा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर पोरसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हुई। इसमें नगर पालिका सीएमओ अवधेश सिंह सेंगर, सब इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह भदौरिया सहित शहर के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन और विभिन्न धर्म एवं वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में थाना प्रभारी ने आगामी त्योहारों के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सद्भाव और सौहार्द का संदेश देते हैं। सभी लोग अपने-अपने त्योहार उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और व्यवस्थाओं का पालन भी सुनिश्चित करें।

डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखने की अपील

नवदुर्गा पर्व के दौरान डीजे और साउंड सिस्टम के उपयोग को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने आयोजन समितियों से कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखी जाए और रात के समय ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर लागू प्रतिबंध संबंधी नियमों का पालन किया जाए, ताकि आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों और विद्यार्थियों को परेशानी न हो।

 झांकी और रैलियों में यातायात व्यवस्था पर जोर

बैठक में झांकी, रैली और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। आयोजन समितियों से कहा गया कि जुलूस और झांकियों के दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित न हो। भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

 पंडालों में सीसीटीवी लगाने पर जोर

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर झांकी और दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विशेष जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने आयोजन समितियों से कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस के साथ आम नागरिकों और आयोजन समितियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

बैठक में अशोक सिंह तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, विष्णु सिंह तोमर, रामपाल सिंह तोमर, कमल सिंह तोमर, रवी सिंह तोमर, संदीप सिंह परमार, नीरज पचौरी, राहुल सिंह तोमर, धीरज पचौरी, पवन शर्मा, मनोज नामदेव, अंकेश सिंह तोमर सहित करीब आधा सैकड़ा गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न धर्म और वर्गों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नवदुर्गा पर्व के दौरान शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News