Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 13.50 लाख का माल बरामद

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tushar Chouk , Date: 08/10/2026 05:14:18 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tushar Chouk ,
  • Date:
  • 08/10/2026 05:14:18 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: धामनोद संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और वाहन चोरी के मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धामनोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: धामनोद संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और वाहन चोरी के मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धामनोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलें तथा वारदात में प्रयुक्त हुंडई ओरा कार बरामद की है। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 13 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 25 अगस्त 2026 की रात धामनोद कस्बे में दो अलग-अलग स्थानों से दो बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। सुन्द्रेल फाटा निवासी अंकित पाटीदार की नई रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल तथा मुक्तानंद परिसर निवासी स्वप्निल पिता बापुराव विरकर की रॉयल एनफील्ड बुलेट क्रमांक MH11DE0811 को अज्ञात बदमाश घर के बाहर से चोरी कर ले गए थे।

दोनों मामलों में धामनोद थाने पर अपराध क्रमांक 415/2026 एवं 416/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामलों की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव ने विशेष टीम गठित की।

पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए लगातार प्रयास किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने मोहित उर्फ मोटी धनगर (19), निखिल पिता भगवानसिंह राजपूत (19) और निकुश पिता ओमप्रकाश जगताप (18) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नई रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल कीमत 2.50 लाख रुपए, रॉयल एनफील्ड बुलेट क्रमांक MH11DE0811 कीमत 2.50 लाख रुपए तथा घटना में प्रयुक्त हुंडई ओरा कार क्रमांक MP09AR6572 कीमत 8.50 लाख रुपए बरामद की। इस प्रकार कुल 13.50 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इंदौर सहित अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार आरोपियों के संबंध में कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर की गई। मोहित उर्फ मोटी धनगर निवासी बमुरासुखा, थाना तलेन, जिला राजगढ़ को यशवंत नगर इंदौर से, निखिल राजपूत निवासी कंडारा कोटरी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ को कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर से तथा निकुश जगताप निवासी सिराली, जिला हरदा को मालवीय नगर इंदौर से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव, उपनिरीक्षक जयकिशन रायकवार, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह ठाकुर, आरक्षक मनीष राठौर, आरक्षक रविंद्र सोलंकी और आरक्षक आकाश रोकड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News