Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राखीगढ़ी दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, एसपी विनोद कुमार ने की सुरक्षा समीक्षा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 17/10/2026 10:29:35 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 17/10/2026 10:29:35 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राखीगढ़ी स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल के प्रस्तावित दौरे को लेकर हांसी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (IPS) ने अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विस्तार

हरियाणा: हांसी के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राखीगढ़ी स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल के प्रस्तावित दौरे को लेकर हांसी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (IPS) ने अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग क्षेत्रों और मुख्यमंत्री के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि वीआईपी दौरे के दौरान आम लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए निर्धारित रूट प्लान, वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डीएसपी विनोद शंकर, डीएसपी रविंद्र सांगवान, डीएसपी देवेंद्र नैन और डीएसपी दिनेश कुमार सहित विभिन्न थानों के प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा क्राइम यूनिट के इंचार्ज मौजूद रहे। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News