-
☰
हरियाणा: हिसार में महिला अपराधों पर एसपी की सख्ती, लंबित मामलों के निपटारे के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज अपने कार्यालय में मंथली रिव्यू ऑफ महिला पुलिस स्टेशन एवं महिला हेल्प डेस्क की बैठक लेकर महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के निपटारे तथा लंबित मामलों की समीक्षा की।
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज अपने कार्यालय में मंथली रिव्यू ऑफ महिला पुलिस स्टेशन एवं महिला हेल्प डेस्क की बैठक लेकर महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के निपटारे तथा लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में डीएसपी वुमेन सेफ्टी, प्रभारी महिला थाना हिसार, जिला हिसार की सभी महिला अनुसंधानकर्ता, चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी हिसार, सेना लिपिक, प्रभारी सुरक्षा शाखा, प्रभारी शिकायत शाखा तथा प्रभारी दुर्गा शक्ति मौजूद रहे। महिला संबंधी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ हो त्वरित कार्रवाई एसपी हिसार ने अधिकारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी तत्काल जांच शुरू की जाए। पीड़िता की बात को ध्यानपूर्वक सुना जाए और उसे अनावश्यक रूप से किसी कार्यालय या थाने के चक्कर न लगवाए जाएं। महिला संबंधी मामलों में पुलिस का व्यवहार संवेदनशील, सम्मानजनक और पीड़िता की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा करें पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना एवं महिला हेल्प डेस्क से संबंधित लंबित शिकायतों और अनुसंधानाधीन मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। प्रत्येक मामले में तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला अपराध से संबंधित मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, देरी अथवा उदासीनता सामने आने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। महिला हेल्प डेस्क को और प्रभावी बनाने के निर्देश एसपी ने सभी महिला हेल्प डेस्क को निर्देश दिए कि वहां आने वाली महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा शिकायत की प्रकृति के अनुसार तत्काल संबंधित थाना एवं जांच अधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजा जाए। शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी उचित जानकारी दी जाए। महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता एसपी हिसार ने महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए दुर्गा शक्ति टीम, महिला थाना, महिला हेल्प डेस्क तथा चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।