Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: ‘हमारा प्यार हिसार’ ने डाबड़ा चौक मार्केट के डिवाइडरों का किया सौंदर्यीकरण

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 12/10/2026 11:48:23 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 12/10/2026 11:48:23 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘हमारा प्यार हिसार’ ने रविवार को डाबड़ा चौक मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से रंग-रोगन अभियान चलाया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘हमारा प्यार हिसार’ ने रविवार को डाबड़ा चौक मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से रंग-रोगन अभियान चलाया। इसके तहत बाजार की सड़क के डिवाइडरों को रंगों से सजाया गया, जिससे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिला।

संस्था की ओर से नियमित रूप से किए जा रहे इन प्रयासों का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के प्रति जागरूक करना तथा सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। अभियान के माध्यम से बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक श्रमदान का महत्व समझाने का भी प्रयास किया गया।

डाबड़ा चौक मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अनिल नारंग, संरक्षक डॉ. प्रदीप गोयल और सचिव भूपेन्द्र चावला के नेतृत्व में स्थानीय दुकानदारों ने भी अभियान में हिस्सा लिया। दुकानदारों ने अपने व्यस्त समय से योगदान देकर डिवाइडरों की रंगाई-पुताई में सहयोग किया।

कार्यक्रम में सुशील खरींटा, डॉ. एस.के. गर्ग, डॉ. राज वर्मा, प्रो. हरीश भाटिया, डॉ. मंगलसेन मलिक और राजेन्द्र गहलोत सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, ईशा बिष्ट, भाविका, आहना, तन्वी, भाव्या और सायरा समेत बच्चों व युवाओं ने भी उत्साह के साथ रंग-रोगन कार्य में भाग लिया।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब सामाजिक संस्थाएं, स्थानीय व्यापारी और आम लोग मिलकर ऐसे प्रयास करते हैं, तो सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों और युवाओं की भागीदारी को शहर के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

अभियान के दौरान अदेश मलिक, कमल भाटिया, मंजू पुनिया, डॉ. बी.बी. बांगा, राजबीर दुहन, सत्येंद्र यादव, जितेंद्र बंसल, गगन मेहता, युद्धवीर पान्नू, मंदीप पूनिया, विजय कादियान और अन्य स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News