Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हांसी के समाधान शिविर में पहुंचीं अवैध खनन और पीपीपी से जुड़ी शिकायतें, अधिकारियों को दिए निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 13/10/2026 10:45:02 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 13/10/2026 10:45:02 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में सोमवार को हांसी के लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय और नाम संबंधी त्रुटियों को ठीक करवाने की शिकायतें सामने आईं। जुगलान निवासी प्रीतम ने पीपीपी में अपनी आय ठीक करवाने, राजपुरा निवासी विनोद कुमार ने अपनी बेटी वंशिका का नाम जुड़वाने और बास अकबरपुर निवासी अंजू देवी ने जन्मतिथि में सुधार करवाने की मांग रखी।

वहीं, मिर्चपुर निवासी रामानंद ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध खनन और हरे पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हुड्डा कॉलोनी निवासी वेदप्रकाश मोर ने सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत करवाने, जबकि खांडा खेड़ी निवासी सपना ने बंद गली की नाली खुलवाने की शिकायत दी। नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर में पहुंचकर शिकायतें दर्ज करवाएं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार ये शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मोनिंदर सिंह, बिजली विभाग के एसडीओ प्रमोद कुमार, डीएफएससी इंस्पेक्टर अनुराग, एमिनेंट पर्सन ओमपाल यादव और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य वजीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News