Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर 6 दुकानदारों के चालान, 2,800 रुपये जुर्माना

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 14/10/2026 01:02:17 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 14/10/2026 01:02:17 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने जांच अभियान चलाया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने जांच अभियान चलाया। मंगलवार, 13 अक्टूबर को नई सब्जी मंडी रोड और डाबड़ा चौक के आसपास निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले छह दुकानदारों के चालान किए गए। निगम की टीम ने इन पर कुल 2,800 रुपये का जुर्माना लगाया।

यह अभियान निगमायुक्त सी. जयाश्रद्धा के निर्देशों और अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा के मार्गदर्शन में चलाया गया। सीटीएल प्रदीप जाखड़ और तकनीकी विशेषज्ञ जसबीर कुंडू के नेतृत्व में टीम ने दुकानों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान तीन दुकानदार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल करते पाए गए। वहीं, तीन अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकानों में कचरा एकत्र करने के लिए डस्टबिन नहीं रखे थे। टीम ने इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए चालान जारी किए।

नगर निगम प्रशासन ने दुकानदारों को स्वच्छता नियमों का पालन करने और कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की हिदायत भी दी गई। निगम प्रशासन ने कहा कि शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और नागरिकों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News