Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: ITI में 450 विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक, 18 नशा पीड़ितों को उपचार और काउंसलिंग से जोड़ा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 16/10/2026 11:43:19 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 16/10/2026 11:43:19 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने तोशाम रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में करीब 450 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव सहाड़वा में नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने तोशाम रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में करीब 450 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव सहाड़वा में नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ITI में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें पढ़ाई और खेलों पर ध्यान केंद्रित करने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा साइबर अपराध, महिला अपराध से बचाव और यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में ITI के प्रधानाचार्य रविंद्र झोरड़, अनुदेशक मनोज, ललित और सदानंद सहित एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता कराटे खिलाड़ी विजेता, नशा मुक्ति हरियाणा की ब्रांड एंबेसडर एवं पर्वतारोही मीनू कालीरावन और हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम से सब-इंस्पेक्टर हवा सिंह मौजूद रहे।

वहीं, गांव सहाड़वा में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान ग्रामीणों से युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। ग्रामीणों को नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी पुलिस के साथ साझा करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, नशे की लत से जूझ रहे 18 लोगों को उपचार और काउंसलिंग से जोड़ने की पहल भी की गई है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें शिक्षा, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने का प्रयास कर रही है।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News