Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: अंजार में मंदिर चोरी का खुलासा, चड्डी-बनियान गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Payan Ashok Devjibhai , Date: 03/10/2026 04:34:56 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Payan Ashok Devjibhai ,
  • Date:
  • 03/10/2026 04:34:56 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: अंजार तालुका के खंभरा गांव स्थित प्राचीन मतियादेव मंदिर में रात के समय दानपेटी चोरी करने वाली चड्डी-बनियान गैंग के चार आरोपियों को अंजार पुलिस ने चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। पूर्व कच्छ एसपी सागर बागमार एवं डीवाईएसपी एम.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पीआई एच.ए. जाडेजा एवं पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की थी।

विस्तार

गुजरात: अंजार तालुका के खंभरा गांव स्थित प्राचीन मतियादेव मंदिर में रात के समय दानपेटी चोरी करने वाली चड्डी-बनियान गैंग के चार आरोपियों को अंजार पुलिस ने चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। पूर्व कच्छ एसपी सागर बागमार एवं डीवाईएसपी एम.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पीआई एच.ए. जाडेजा एवं पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की थी। तकनीकी निगरानी और ह्यूमन सोर्स के आधार पर पुलिस ने वर्षामेड़ी-मेंघपर नहर के पास दबिश देकर मिथुन वरसिंग मोहनीया, अंशु बचु कटारा, दिनेश शबूरभाई डामोर और समु नबलाभाई मोहनीया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मिथुन ने कबूल किया कि पूर्व में बिजली लाइन के काम के दौरान मजदूरी करते समय उसने मंदिर में चोरी की योजना बनाई थी। इसके बाद वह राजकोट से बोलेरो पिकअप वाहन में अपने 7 साथियों के साथ खंभरा स्थित मतियादेव मंदिर पहुंचा और मंदिर की दानपेटी चोरी की। इसके अलावा सिनुग्रा की वाड़ी से एक मोबाइल फोन भी चोरी किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹4,960 नकद राशि और 4 मोबाइल फोन, जिसकी कुल कीमत ₹24,960 बताई गई है, बरामद किए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News