Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: राजकोट में पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत, जांच की करी मांग

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 03/10/2026 11:23:40 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 03/10/2026 11:23:40 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: राजकोट शहर के कुवाडवा रोड स्थित जियो (रिलायंस) पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत सामने आई है। राजकोट निवासी सुरेशभाई अंबाभाई मुंगरा ने आरोप लगाया कि उन्होंने उक्त पेट्रोल पंप से अपनी एक्टिवा (वाहन संख्या GJ-03 HQ 8641) में पेट्रोल भरवाया था। इसके बाद वाहन को स्टार्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुआ।

विस्तार

गुजरात: राजकोट शहर के कुवाडवा रोड स्थित जियो (रिलायंस) पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत सामने आई है। राजकोट निवासी सुरेशभाई अंबाभाई मुंगरा ने आरोप लगाया कि उन्होंने उक्त पेट्रोल पंप से अपनी एक्टिवा (वाहन संख्या GJ-03 HQ 8641) में पेट्रोल भरवाया था। इसके बाद वाहन को स्टार्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुआ।

शिकायतकर्ता के अनुसार, एक्टिवा से पेट्रोल निकालकर जांच करने पर उसमें पानी मिला। उनका दावा है कि पेट्रोल से भरी तीन बोतलों में भी पानी पाया गया और कुल मिलाकर करीब एक लीटर पानी होने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने इसे पेट्रोल में मिलावट का मामला बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है।

मामले की जानकारी भारत निधि लाइन समाचार के जिला अपराध रिपोर्टर को दी गई। शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया है कि मामले की गहन जांच के लिए गुजरात सरकार के संबंधित विभाग को लिखित सूचना दी जाएगी। इसके साथ ही उपभोक्ता संरक्षण विभाग में भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है।

मामले को लेकर न्याय एवं अधिकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष परसोत्तमभाई पटेल को भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जानकारी पेट्रोलियम एवं रसायन विभाग के राज्य मंत्री तक पहुंचाएंगे और यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पेट्रोल के नमूनों की प्रयोगशाला जांच और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही पेट्रोल में पानी मिलने के आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News