Contact for Advertisement 9919916171


Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी में ढही 4 मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों की मौत की खबर आई सामने 

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Yasoda , Date: 08/10/2026 11:16:44 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Yasoda ,
  • Date:
  • 08/10/2026 11:16:44 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई।

विस्तार

दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मलबे में फंस गए। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि आठ घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव दल अभी भी मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका को देखते हुए अभियान चला रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे न्यू सीमापुरी के इदगाह-मछली मंडी क्षेत्र के पास हुआ। इमारत के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद की।

हादसे में जान गंवाने वालों में एक 21 वर्षीय गर्भवती महिला गुलफसा और दो बच्चे शामिल बताए गए हैं। गुरुवार तड़के बचाव अभियान के दौरान मलबे से एक और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या चार हो गई। घायलों को इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल समेत अन्य चिकित्सा सुविधाओं में भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल में आए भूकंप के झटकों के बाद इमारत में दरारें दिखाई दी थीं। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक इमारत गिरने की अंतिम वजह की पुष्टि नहीं की गई है। घटना के कारण आसपास की कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल मलबा हटाने का काम लगातार जारी है और प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था बनाए रखी गई है।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News