Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: नौतन में दुकानदारों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा सूखा राशन, राहत पाकर खिले चेहरे

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dilip Kumar , Date: 03/10/2026 11:38:13 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 03/10/2026 11:38:13 am
Share:

संक्षेप

बिहार: पश्चिम चंपारण नौतन प्रखंड के शिवराजपुर बाजार के दुकानदारों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए चंपारण तटबंध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन वितरित किया।

विस्तार

बिहार: पश्चिम चंपारण नौतन प्रखंड के शिवराजपुर बाजार के दुकानदारों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए चंपारण तटबंध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन वितरित किया। दुकानदार मनीष सोनी, रंजन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दिनेश कुमार और नीतेश सोनी ने मिलकर राहत सामग्री का वितरण किया। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण क्षेत्र के सैकड़ों परिवार बाढ़ की चपेट में आकर बेघर हो गए हैं और चंपारण तटबंध पर शरण लेने को मजबूर हैं। ऐसे कठिन समय में दुकानदारों की ओर से की गई इस पहल से प्रभावित परिवारों को राहत मिली।

राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने खुशी जताई और दुकानदारों का आभार व्यक्त किया। वहीं, ग्रामीणों ने भी इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद करना समाज के प्रति जिम्मेदारी का उदाहरण है।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News