Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: बाढ़ राहत-मुआवजे की मांग को लेकर पीड़ितों का अंचल कार्यालय पर धरना

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dilip Kumar , Date: 06/10/2026 05:16:36 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 06/10/2026 05:16:36 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: बैरिया गंडक नदी के बांध टूटने से फुलिया खांड़ पंचायत के कई इलाकों में आई बाढ़ से हुई क्षति के बावजूद राहत एवं मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को बाढ़ पीड़ितों ने बैरिया अंचल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।

विस्तार

बिहार: बैरिया गंडक नदी के बांध टूटने से फुलिया खांड़ पंचायत के कई इलाकों में आई बाढ़ से हुई क्षति के बावजूद राहत एवं मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को बाढ़ पीड़ितों ने बैरिया अंचल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। सुदामा नगर, कहानी टोला सहित वार्ड संख्या 6, 7 और 8 के स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। धरना दे रहे बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि उनके घरों और सामान को बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन क्षति का आकलन होने के बाद भी उन्हें मुआवजा या राहत राशि का लाभ नहीं मिल रहा है। पीड़ितों ने कहा कि जिन परिवारों को वास्तविक रूप से क्षति हुई है, उन्हें भी अधिकारी यह कहकर लौटा रहे हैं कि उनके यहां किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बथना हाई स्कूल पहुंचे थे। उस दौरान बाढ़ पीड़ित परिवारों ने अपनी समस्याएं बताने की कोशिश की थी। लोगों का कहना है कि वार्ड 6, 7 और 8 के कई परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, लेकिन उन्हें अब तक उचित सहायता नहीं मिली है। धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अंचल कार्यालय के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते नजर आए। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से निष्पक्ष रूप से क्षति का दोबारा सर्वे कराकर पात्र परिवारों को राहत एवं मुआवजा देने की मांग की।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News