Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर होगा मंथन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 22/10/2026 05:21:02 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 22/10/2026 05:21:02 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ओंकारेश्वर भिलाला सर्व समाज संगठन मध्यप्रदेश की वार्षिक साधारण सभा आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे ओंकारेश्वर स्थित आदिवासी धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ओंकारेश्वर भिलाला सर्व समाज संगठन मध्यप्रदेश की वार्षिक साधारण सभा आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे ओंकारेश्वर स्थित आदिवासी धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। आयोजन में प्रदेश के 19 जिलों से करीब 15 हजार सामाजिक बंधुओं और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने का अनुमान है। आयोजकों के अनुसार, दो कैबिनेट मंत्रियों, सांसद और विधायकों ने भी कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है।

संगठन के जगपाल पटेल ने बताया कि सभा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को मजबूत करना, संगठन का विस्तार करना और सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना है। बैठक में जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन की कार्यकारिणियों के गठन, सदस्यता अभियान की समीक्षा तथा संगठन को अधिक सक्रिय बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

शिक्षा और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सभा में प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन देने और करियर काउंसलिंग की व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सहायता प्रकोष्ठ के गठन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। कृषि, पशुपालन और आधुनिक व्यवसायों से जुड़े प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा।

नशामुक्ति और सामाजिक सुधार पर जोर

वार्षिक सभा में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने, सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक संकल्प लेने पर जोर रहेगा। संगठन के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और समाज में समरसता को मजबूत करने के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी।