-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में दो स्थानों पर हुआ रावण दहन, हजारों लोगों ने देखा विजयदशमी का उत्सव
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान। मंगलवार 20 अक्टूबर को नगर में विजयशमीं पर्व के उपलक्ष में दो स्थानों पर लंकापति त्रिकालदर्शी महाराजा रावण के पुतलों का दहन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान। मंगलवार 20 अक्टूबर को नगर में विजयशमीं पर्व के उपलक्ष में दो स्थानों पर लंकापति त्रिकालदर्शी महाराजा रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस्लामनगर रोड स्थित मौहल्ला गंगाराम व नगर के दूसरे मौहल्ला कायस्थान में हजारों लोगों की भीड़ ने इस वार्षिकोत्सव को दोपहर से संध्याकाल तक बड़ी चाहत के साथ मिलकर शांति व सद्भाव पूर्ण निहारा। श्री गंगा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला की शांतिपूर्ण संपन्नता पर हर्ष उल्लास और उत्साह के साथ नगर में श्रीराम लक्षण व हनुमान सहित वानर सेना को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर वासियों ने श्रीराम आदि सब पर पुष्प वर्षा की, अनेकों स्थानों पर भव्य स्वागत के साथ जलपान का भी प्रबंध किया गया, साथ ही डीजे द्वारा धार्मिक गीतों से नगर भक्तिमय और गुंजायमान रहा, यह दृश्य नागरिकों व क्षेत्रीय लोगों के लिए आकर्षक बना रहा। इस अवसर पर इस्लामनगर रोड बाईपास मौहल्ला गंगाराम और नगर के दूसरे मौहल्ला कायस्थान में मेला लगा जो हजारों लोगों की भीड़ को आकर्षित कर विजयदशमीं पर्व की शोभा बढ़ा रहा था इस अवसर पर श्री गंगा रामलीला कमेटी के डायरेक्टर श्री प्रीतम सिंह सैनी, प्रधान श्री राम निवास सैनी, दिग्विजय सिंह उर्फ भोला (चौधरी) विक्रम पंवार, अजय कुमार सैनी,पंकज सैनी, बिल्लू पाल, सोनू पाल,आदि शामिल रहे। वहीं पर इस दौरान श्री सनातन धर्म सभा रामलीला कमेटी मौहल्ला कायस्थान की ओर से अपने मंच पर नारद मोह, सीता जन्म, राम जन्म, राम वनवास, लंका दहन, वीर अक्षय कुमार, मेघनाद, व कुम्भकर्ण वध आदि से लेकर रावण वध तक मंचन किए गए, और तत्पश्चात विजयदशमीं पर लंकापति त्रिकालदर्शी महाराजा रावण का पुतला दहन किया गया। तदुपरांत उक्त दोनों कमेटियों ने अलग अलग मंचों पर सीता मिलन एंव राम, भरत मिलाप के कार्यक्रम आयोजित किए।
हजारों लोगों के हर्षोल्लास की भीड़ के माहौल में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में दोनों पुतला दहन स्थलों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा,और अपराह्न काल से संध्याकाल तक सर्व आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सनातन धर्म सभा रामलीला कमेटी की ओर से जयराज पंवार पुत्र धनेंद्र पंवार प्रधान प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर ठाकुर द्वारा सनातन धर्म सभा, पंडित दिग्विजय शर्मा, गोपाल सैनी, कुलबीर सैनी, राजू पांचाल, नितिन पंवार उर्फ काला, राकेश सैनी, नरेंद्र पांचाल, ललित सैनी, प्रदीप, धर्मेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।