-
☰
Rajasthan Murder News: दीग में जुड़वा भाइयों की बेरहमी से हत्या, खाली प्लॉट में मिले शव, एक संदिग्ध हिरासत में
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: दीग में मंगलवार की सुबह राजस्थान के दीग जिले के बड़ेसरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 13 वर्षीय जुड़वा भाई विनय चौधरी और विष्णु चौधरी के शव घर के पास एक खाली प्लॉट में लहूलुहान हालत में मिले। दोनों की हत्या सिर पर वार कर और गला रेतकर की गई थी।
विस्तार
राजस्थान: दीग में मंगलवार की सुबह राजस्थान के दीग जिले के बड़ेसरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 13 वर्षीय जुड़वा भाई विनय चौधरी और विष्णु चौधरी के शव घर के पास एक खाली प्लॉट में लहूलुहान हालत में मिले। दोनों की हत्या सिर पर वार कर और गला रेतकर की गई थी। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई सुबह करीब छह बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। देर तक वापस न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। घर से कुछ मीटर दूर ज्वार-बाजरे की पुंज के बीच उनके शव पड़े मिले। मौके पर खून के निशान भी मौजूद थे। दोनों भाई उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के गांव सरोठ मनसा के मूल निवासी थे। उनके पिता निरंजन सिंह फौज में थे, जिनका करीब सात साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद मां प्रीति अपने चार बच्चों के साथ अपने मायके दीग के बड़ेसरा गांव में रहने लगी थीं। विनय और विष्णु परिवार के सबसे छोटे सदस्य थे। उनकी एक बड़ी बहन करीब 18 वर्ष और भाई 15 वर्ष का है। थाना जनूथर के एसएचओ रामभरोसी मीणा ने बताया कि हत्या सिर पर वार और गला रेतकर की गई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के एंगल से चल रही है। एसपी कांबले शरण गोपीनाथ और एएसपी अकलेश शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। हाथरस से परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी दीग पहुंच गए हैं। गांव में बच्चों की मौत से आक्रोश व्याप्त है। पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे का असल मकसद सामने आ सके।